News Addaa WhatsApp Group Join करें

सपहा में अलसुबह और देर रात्रि को छा रहा कोहरा,कोहरे में कार- बाइक चलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 13, 2021  |  10:16 AM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपहा में अलसुबह और देर रात्रि को छा रहा कोहरा,कोहरे में कार- बाइक चलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

सपहा/कुशीनगर। सर्दियों के मौसम में गाड़ी चलाते वक्त सबसे ज्यादा खतरा कोहरे से रहता है.सपहा में अलसुबह और देर रात्रि को कोहरा छा रहा है।कोहरे के चलते सड़क पर सब कुछ बेहद साफ नहीं दिखाई देता है. ऐसे में सावधानी और सतकर्ता के साथ ड्राइव करने की जरूरत है. स्पीड गेम और सड़क से जरा सा ध्यान हटना जानलेवा साबित हो सकता है.लेकिरन कुछ आसान टिप्स को ध्यान में रखकर कोहरे में भी सेफ ड्राइविंग की जा सकती है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

धीमे बाइक चलाएं,हेलमेट,ग्लव्स पहने

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप बाइक से जा रहे हैं तो सबसे पहले हेलमेट, ग्लव्स पहने। वहीं घर से समय से निकले, जिससे रश ड्राइविंग करना न पड़े। गाड़ी की स्पीड स्लो रखें और रोड के लेफ्ट साइड में गाड़ी चलाएं। वहीं बड़े वाहनों को ओवरटेक करने से बचें। इसके अलावा टर्न लेते वक्त इंडीकेटर का इस्तेमाल करते रहें।

ओवरस्पीड ना करे।

कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त आपकी बाइक और कार की स्पीड 40 किमी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।ओवरस्पीड ना करे,क्योंकि तेज स्पीड में गाड़ी को रोकना मुश्किल होता है, जिस वजह से सामने वाली गाड़ी से एक्सीडेंट हो सकता है।घर से निकलते वक्त यह सुनिश्चित करें कि कार और बाइक सभी लाइटें ऑन रखे। बाइक चलाते वक्त खासकर ब्रेक लाइट और इंडीकेटर का इस्तेमाल करें।कोहरे में कार या बाइक ड्राइव करते वक्त पार्किंग लाइट भी चालू रख सकते है। इससे आगे और पीछे से आ रही गाड़ी के ड्राइवर को आपकी गाड़ी देखने में आसानी होती है।

गाड़ियों में रिफ्लेक्टर बेल्ट का लगा होना जरूरी

गाड़ियों में रिफ्लेक्टर बेल्ट का लगा होना जरूरी है।खासकर ट्रक और ट्रेक्टर पर लगा होना चाहिए। क्योंकि यह लोडिंग वाहनों में शामिल होते हैं और कहीं पर पार्क कर दिए जाते हैं। अगर इन पर रिफ्लेक्टर बेल्ट लगा होगा तो बाइक और कार ड्राइवर को यह आसानी से नजर आ जाते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking