यूपी के मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमलहा स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार की रात को आई बारात में शादी के बाद रविवार की भोर में दूल्हा फरार हो गया। रविवार की शाम तक दुल्हन के परिवार के लोग परेशान रहे। दूल्हे का पता न चलने पर दुल्हन के परिवार के लोगों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
इमलहा स्थित सेंट मार्क्स स्कूल में शनिवार को सोनभद्र के चुर्क बाजार से बारात आई थी। जय माल के बाद रात को मंडप में शादी हुई। सिंदूरदान होने के बाद भोर में दूल्हा बारातियों के साथ फरार हो गया। पहले तो दुल्हन के परिवार के लोगों ने आस-पास और फिर रिश्तेदारी में पता किया, पर दूल्हे का पता नहीं चल सका। दुल्हन की चाची ने बताया कि रविवार की भोर में चार बजे दूल्हे ने मांग में सिंदूर भरा। पांच बजे दूल्हा दहेज में बाइक मांगने लगा। परिवार वाले दहेज में बाइक न दे सके। दुल्हन को कपड़ा बदलने के लिए ले गए तो इधर मंडप में रखा गहना और सामान लेकर दूल्हा भाग गया।
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे…... खड्डा…