News Addaa WhatsApp Group Join करें

ग्रामीणों ने विधायक से कहा सवा सौ वर्ष पुराने शिवमंदिर के परिसर का हो सुंदरीकरण करण

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 28, 2024  |  6:16 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ग्रामीणों ने विधायक से कहा सवा सौ वर्ष पुराने शिवमंदिर के परिसर का हो सुंदरीकरण करण
  • क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा
  • यज्ञशाला, मेला परिसर में खड़ंजा या इंटरलाकिंग धर्मशाला, रैन बसेरा, हाईमास्ट लाईट, पेयजल की हो व्यवस्था

तमकुही। विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में सवा सौ वर्ष पुराना शिवमंदिर मौजूद है। यह मंदिर पूरी तरह पत्थर को तराश कर बनाया गया है। लेकिन उपेक्षा से मंदिर व परिसर का न तो सुंदरीकरण हो सका और न ही इसकी ख्याति ही विख्यात हो सकी। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप मंदिर के सुंदरीकरण व अन्य सुविधाओं को स्थापित कराए जाने की मांग की है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

बताते चलें कि उक्त मंदिर के नाम से सरकारी दस्तावेजों में भवन के नाम से दो डिस्मिल, मेला परिसर के नाम से 16 डिस्मिल व 65 डिस्मिल खेती की भूमि है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि उक्त शिवमंदिर लोक आस्था का केंद्र है। यहां 70 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर महायज्ञ व मेला का आयोजन होता है। लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने जनहित में यज्ञशाला, मेला परिसर में खड़ंजा या इंटरलाकिंग धर्मशाला, रैन बसेरा, हाईमास्ट लाईट, पेयजल व्यवस्था आदि सुविधाओं की स्थापना की मांग की है।

इस दौरान मुकेश यादव, चुन्नु मिश्र, ईश्वरचंद गुप्त, विजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, जोखू यादव, राजू यादव, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे। विधायक ने मेला परिसर के सुंदरीकरण व अन्य आवश्यक सुविधाएं स्थापना के लिए आश्वस्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking