News Addaa WhatsApp Group Join करें

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 25, 2026  |  3:36 PM

841 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने आखिरकार दबोच लिया। गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में बुधवार को थाना तरयासुजान पुलिस ने मु0अ0सं0 307/24, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान पुत्र लतीफ निवासी सम्भलहेड़ा, थाना मीरापुर, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बेहद नाटकीय ढंग से पकड़ा गया, जिससे उसकी लंबे समय से चल रही फरारी पर विराम लग गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान, उप निरीक्षक शशि कुमार, आरक्षी दीपक सिंह व आरक्षी रामनिवास यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

क्या बोली पुलिस..!
प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय था और वर्ष 2024 से गौ-वंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking