कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक द्वारा रोटरी क्लब कुशीनगर को वर्ष 2025-26 का “ *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड*” प्रदान किया गया है। यह सम्मान क्लब द्वारा वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि पूरे कुशीनगर के लिए गर्व का विषय है।
क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि रोटरी क्लब कुशीनगर के सभी रोटेरियन्स की सेवा भावना, समर्पण, सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से क्लब के सदस्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है तथा भविष्य में समाजसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने की प्रेरणा मिली है।
क्लब सदस्यों ने रोटरी इंटरनेशनल एवं रोटरी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तीकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय क्लब की एकजुटता, टीम भावना और “स्वयं से ऊपर सेवा” के मूल मंत्र को दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त रोटरी परिवार कुशीनगर ने हर्ष व्यक्त करते हुए क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह सचिव सुनील सिंह, सह सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सह कोषाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अरुण वर्मा, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मेडिकल कैंप संयोजक गोपी चंद कसौधन, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार एवं संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके साथ ही विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, गौरव मद्धेशिया, मो. फैयाज खान, डॉ. मुकेश यादव, मो. किताबुद्दीन अंसारी, डॉ. नदीम वारसी, मो. अतहर, महीप राव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. रितेश कुमार, पवन अग्रवाल, आनंद जायसवाल, लतीफ अंसारी, शशि सिंह, वैभव राव, डॉ. आफताब हुसैन, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, अनिल सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. विजेंद्र तिवारी, डॉ. एस.के. अब्दुस्समद, मनोज श्रीवास्तव, अविनाश कुमार सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…
कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…