News Addaa WhatsApp Group Join करें

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 24, 2026  |  3:21 PM

360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की मौत के बाद सोमवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। बच्ची की मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन धरने पर बैठ गए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि मृत नवजात बच्ची पत्रकार संदीप कुमार मिश्र के छोटे भाई की पुत्री थी। जन्म के महज चार दिन बाद बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मौत की परिस्थितियों को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

परिजनों का आरोप है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल की कथित लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या थी और इसमें किसी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाते हुए धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच में यदि चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मासूम की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चार दिन की बच्ची की मौत की वजह क्या रही? इलाज में कहीं कोई चूक हुई थी या बच्ची की हालत पहले से गंभीर थी? इन सवालों का जवाब अब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकेगा।
परिजनों का कहना है कि वे किसी पूर्वाग्रह के साथ आरोप नहीं लगा रहे, बल्कि उन्हें न्याय और सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। उनका स्पष्ट कहना है कि जांच निष्पक्ष हो और दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

कड़वा सच : सवाल जरूरी है, जवाब भी मिलना चाहिए एक मासूम की जिंदगी महज चार दिन में खत्म हो गई। ऐसे में परिवार के सवालों को नजरअंदाज करने के बजाय पूरे मामले की पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है। जांच में जो सच सामने आए, उसी के आधार पर कार्रवाई हो—यही पीड़ित परिवार के लिए वास्तविक न्याय होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking