News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिलाओं और बच्चियों को किया गया जागरूक जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज की मां शक्ति की अवधारणा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 29, 2025  |  7:52 PM

226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिलाओं और बच्चियों को किया गया जागरूक जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज की मां शक्ति की अवधारणा

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक (SHO) अनूज सिंह ने महिलाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता और आत्मरक्षा के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

प्रभारी निरीक्षक अनूज सिंह ने अपने संबोधन में “मां शक्ति” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि हर महिला और बच्ची में अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की क्षमता होती है और सही जानकारी व जागरूकता के माध्यम से किसी भी संकट से निपटा जा सकता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं, बच्चियों और उत्तराखंड के खिलाड़ियों को सुरक्षा के मूल उपाय, सतर्क रहने के टिप्स और अपने अधिकारों के बारे में समझाया।

यह अभियान SP रेलवे के निर्देशन में चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य स्टेशन सहित रेलवे परिसर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपसी सहयोग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking