News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: दसवीं की छात्रा से था 50 साल के शिक्षक का अवैध संबंध, गांव के पंचों ने सुनाया ये फरमान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2021  |  6:15 PM

1,940 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: दसवीं की छात्रा से था 50 साल के शिक्षक का अवैध संबंध, गांव के पंचों ने सुनाया ये फरमान! WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर के पिपराईच इलाके में गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शिक्षक के दसवीं की छात्रा के साथ अवैध संबंध थे. शिक्षक शादीशुदा है. मामला यहीं तक नहीं थमा. इसके बाद पंचायत ने भी मामले में तुगलकी फरमान सुना दिया. पंचायत ने आरोपी को पुलिस को सौंपने की बजाए नाबालिक से शादी करने का फैसला सुनाया.

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

नाबालिग से विवाह करना कानून के खिलाफ है. इसके बाद भी पंयायत ने ये तुगलकी फैसला सुनाया. बेटी के संबंधों की चर्चा और बदनामी के डर से बच्ची के परिवार वालों ने भी पंचायत के फैसले को मान लिया. वहीं शिक्षक के पिता ने प्रॉपर्टी में बंटवारे की बात उठा कर मामले को और फंसा दिया.

पिता ने उठाई ये मांग

शिक्षक के पिता ने कहा है कि अगर वो अपनी पहली पत्नी और बच्चों के नाम आधी प्रॉपर्टी करेगा तभी वो उसे शादी की इजाजत देंगे. जानकारी के अनुसार पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव में एक मदरसा है. मदरसे में 50 साल का शिक्षक बच्चों को पढ़ाता है. मदरसे में ही दसवीं कक्षा की छात्रा भी पढ़ती थी. शिक्षक ने छात्रा को अपने जाल में फंसाया और दो साल से उसके साथ संबंध में था. जब मामले की चर्चा पूरे गांव में फैल गई तो पंचायत बुलाई गई.

शिक्षक आधी प्रॉपर्टी देने के लिए हुआ राजी

पंचायत ने नाबालिग से शिक्षक की शादी का फरमान सुना दिया. इस शिक्षक के पिता ने प्रॉपर्टी को लेकर विरोध किया. इस पर पंचायत ने कहा कि शिक्षक को अपनी आधी प्रॉपर्टी पहली पत्नी औऱ बच्चों के नाम करनी होगी. इसके बाद वो निकाह की सहमति देंगे. शिक्षक इसके लिए तैयार हो गया और छात्रा से निकाह की बात पर पंचायत खत्म हो गई.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking