News Addaa WhatsApp Group Join करें

“मिर्जापुर कई ल गुलजार हो.”.. प्रथम प्रस्तुति सुनंदा शर्मा! अमूल्य निधि गुरु ही देता है जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता- विधायक रजनीकांत मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2021  |  6:36 PM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“मिर्जापुर कई ल गुलजार हो.”.. प्रथम प्रस्तुति सुनंदा शर्मा! अमूल्य निधि गुरु ही देता है जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता- विधायक रजनीकांत मणि

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गुरु सम्मान एवं कजरी महोत्सव संस्कार-भारती, कुशीनगर रंगमंच,ललित कलाओं एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार शाम ” गुरु सम्मान एवं कजरी महोत्सव ” का आयोजन विधायक निवास के प्रांगण में पूरे हर्षोल्लास एवं अपार जनसहयोग से मनाया गया।

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

कार्यक्रम में उपस्थित गुरुजनों में सर्वश्री डॉ०पारस नाथ श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्र, इन्द्रासन प्रसाद ‘संत जी’,डॉ० बच्चा पाण्डेय, डॉ०दयाशंकर त्रिपाठी, गुलाब चंद गुप्ता, पं०सुरेश पाण्डेय, डॉ०नरेंद्र प्रताप सिंह,वीरेंद्र नाथ तिवारी,कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी,भंते महेंद्र जी, स्मृतिशेष केदार नाथ गुप्त (सुपुत्र अमिय कुमार गुप्त) एवं हरिश्चंद्र मणि (आशुतोष मणि )का अंगवस्त्र, गीता एवं माल्यार्पण कर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो अमूल्य निधि गुरु देता है उस ऋण को नही चुकाया जा सकता, स्मृतिशेष गुरुजनो को सम्मानित कर संस्था ने एक सराहनीय कार्य किया है। श्री मणि को भी संस्थाध्यक्ष डॉ०अनिल कुमार सिन्हा ने माल्यर्पण, गीता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में कलासाधकों द्वारा लोकविधा कजरी का गायन गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। प्रथम प्रस्तुति ” मिर्जापुर कइल गुलजार हो….सुनंदा शर्मा, पिया मेंहदी लिया द मोती झील से….निधि शर्मा, बड़ा दर्द होला भांग के पिसाई में..कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी, सावन झरे लागे ओ धीरे धीरे….अर्चना श्रीवास्तव, रिमझिम पड़ेला फूहराव…..रजनी गुप्ता, हरे रामा रिमझिम बरसे….सुनील मिश्र, बिरन भैया रहे चाहे जाय हो…अतुल भारती, रेलिया बैरन….दिनेश तिवारी एवं असो सावन में हमके देखा द पिया….डॉ०अम्बरीष विश्वकर्मा आदि ने माता विंध्यवासिनी को रिझाने वाला कजरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। रवि पाठक, हैप्पी एवं शिवम ने वाद्ययंत्रों पर संगति दी। कजरी गीत पर शिवांगीनी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

संचालन सुरेश प्रसाद गुप्त ने किया, कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा भगवान नटराज एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रारम्भ ध्येय गीत एवं समापन वंदेमातरम से हुआ। अध्यक्ष डॉ०सिन्हा ने आभार ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, अशोक जैन, शशि प्रभा सिन्हा, वीरेश राय, अरुण राय, अवकास प्राप्त प्रवक्ता चंद्रभान गुप्ता,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय, दिव्येंदु मणि, मंत्री अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष महादेव, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा,सभासद केशव सिंह, चंदन गुप्ता, कन्हैया, प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking