खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के गुलरिहा रेगुलेटर चौराहे के पास एक गोदाम के बगल में बांस की कोठी में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसे देख लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की सहायता से समय रहते ग्रामीणों ने आग को काबू में कर बुझा दिया।
गुलरिहा रेगुलेटर चौराहे से खेमनछपरा गांव को जाने वाली सड़क के बगल में कमलेश जायसवाल का गोदाम है, उसके ठीक बगल में बांस की कोठी में बुधवार को दोपहर बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई और बांस के पत्ते और सड़क किनारे रखे गन्ने की सूखी पत्तियों के ढेर धू- धूकर जलने लगे। क्षइसे देख गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम, हनुमानगंज पुलिस सहित ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग को बुझा दिया तब जाकर खेमनछपरा गांव के लोगों को राहत मिली।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…