खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने पनियहवा तिराहे से मोटर साइकिल से ले जायी जा रही 85 अदद अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल अपने पुलिस टीम उप निरीक्षक अमर सिंह, सिपाही विक्रान्त शुक्ला, ज्ञानप्रकाश गश्त पर थे कि मुखबिर की सूचना पर पनियहवा चौराहे पर बिहार की ओर जा रही एक बाइक को रोककर तलाशी ली तो 85 अदद अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त अनिल कुमार गुप्ता पुत्र मोहन प्रसाद गुप्ता साकिन वार्ड नं. 12 बिनवलिया थाना लौकरिया जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार कर धारा 60/73 आबकारी अधिनियम में चालान की कार्रवाई की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…