News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की अधिवक्ताओं ने मांग की

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 5, 2022  |  5:37 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की अधिवक्ताओं ने मांग की WhatsApp
  • सभी आरोप बेबुनियाद है।सभी पत्रावलियों का निर्णय न्यायिक हित में हो रहें हैं- वरुण कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय की अध्यक्षता में सभी अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी द्वारा विचाराधीन मुकदमे में मनमानी किए जाने से नाराज होकर उपजिलाधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में ही उपजिलाधिकारी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण किए जाने तक समस्त न्यायालय का बहिष्कार कर दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय की अगुवाई में सभी अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी पर आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में बिना किसी पक्ष को सुने मनमाने तरीके से समस्त पत्रावली का निर्णय ले लिया जा रहा है। वहीं कुछ पत्रावलियों में तय तारिख से पहले ही खारिज कर दिया गया है। जो कानून का घोर उलंघन है। जिससे सभी अधिवक्ताओं ने नाराज होकर उपजिलाधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी कर स्थानांतरण तक समस्त न्यायालय का वहिष्कार कर दिया और उन्हें तत्काल हटाये जाने की मांग की।

इस दौरान जय प्रकाश नारायण पांडेय,तेज बहादुर मिश्र, उमेश दूबे, रामेश्वर पांडेय रवीन्द्र मणि त्रिपाठी,अमर शंकर लाल, दिलीप कुमार मिश्र,रौनक अली खान, श्रीप्रकाश पांडेय, संतोष पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र ,सहित दर्जनों अधिवक्ता गण शामिल रहे।इस संबंध में उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है।सभी पत्रावलियों का निर्णय न्यायिक हित में हो रहें हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking