सलेमगढ़/कुशीनगर। सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत बसडीला बुर्जुग में सोमवार को आयोजित स्व.मैनावती देवी सेवा प्रकल्प संस्थान द्वारा आयोजित सेवा प्रकल्प गोष्ठी मुख्य अतिथि में गोरक्ष प्रांत प्रचारक सुभाष जी तथा पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा ने एक हजार जरुरतमंदों में कंबल वितरित किया।
जहां आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि-सेवा संस्कार में निहित है। व्यक्ति सेवा, समाज सेवा,देश सेवा ही असली सेवा है। हमने जीतने सार्मथ में है उतने में ही सेवा का भाव रखें। यही कर्तव्य है। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में एक सच्चे नागरिक का कर्तव्य हम भूल रहे हैं। जिसमें जरुरतमंदों की सेवा भी शामिल हैं। आयोजक संजय लाल श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
संचालन भाजपा नेता दिवाकर मणी त्रिपाठी ने किया। जहां दिव्यसागर जी महराज,डा बच्चा पांडेय,डा सुरेंद्र पांडेय,डा रचना पांडेय,धर्मलाल,अजय, चिरंजीवी लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…