Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: बाइक की ठोकर से 65 वर्षीय बृद्ध की मौत

गौतम मुनि तिवारी
Dec 8, 2024, 5:52 PM IST • अब तक 756 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार/कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया निवासी 65 वर्षीय वृद्व की अथरहा चौराहे के पूरब बायसी देवी मन्दिर के समीप घर से निकालकर टहलने जा रहे थे कि बाइक से ठोकर लगने से मौत हो गयी ।

उक्त गाँव निवासी चन्द्रिका शर्मा उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र सुदामा शर्मा जो अथरहा चौराहे से करीब 300 मीटर पूरब पीच सड़क के दक्षिण अपनी मकान बनवाये है। शनिवार की रात लगभग 8 बजे घर से सिकटिया अथरहा पीच सड़क पर टहल रहे थे कि बायसी देवी मन्दिर के समीप सिकटिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये ।और बाइक सवार व्यक्ति भी घायल हो गया । जो अपना नाम नितेश प्रसाद पुत्र महंथ प्रसाद निवासी पिपरहिया थाना रामकोला बताया। स्थानीय लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने चन्द्रिका शर्मा को मृतक घोषित कर दिया । मुकामी पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चन्द्रिका शर्मा कोइलरी में रहकर नौकरी करते थे।

Advertisement

सेवा निवृत्त होने के बाद घर पर रह कर लड़के के साथ फर्निचर की दुकान चलाते थे। इनके तीन पुत्र प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा एवं प्रिंस शर्मा है। सभी शादी सुदा है। इनके दो लड़के बाहर रह कर कमाते हैं। और छोटा लड़का और पिता घर रह कर फर्निचर की दुकान चलाते थे। परिजनों का रोल रो कर बुरा हाल है।

गौतम मुनि तिवारी

प्रभारी मथौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi