मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के प्रत्येक वार्ड में वृद्धा, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, कुष्ठ रोगी पेंशन तथा अन्य सभी योजनाओं का लाभ नगर के नागरिकों के देने के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड मे सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत मथौली आप के द्वार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत रविवार को चेयरमैन नवरंग सिंह व सभासद प्रतिनिधि विवेक चौबे ,बसंत साहनी के नेतृत्व मे वार्ड नंबर 10 वीर सावरकर नगर व 07 अटल बिहारी वाजपेई नगर मे (फरदहा)पहुंच कर कैम्प लगाया गया। तथा मौके पर मौजूद रहकर चेयरमैन नवरंग सिंह ने नागरिकों की समस्यायों को सुना तथा आये सभी मामले को तत्काल निदान कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि नगर के सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रत्येक वार्ड मे अलग-अलग तिथियों में कैम्प लगाकर लोगो की समस्यायों का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बिधवा सुगिया, जड़वता, सीमा, तारा, रामसती ,गायत्री, बृद्धा जोधन प्रजापति, संतराज प्रसाद ,नसुरूलाह अंसारी, ज्वाहर, चौथी, नगीना, ऊर्मिला ,
विकलांग कुमारी अंगीरा, इशतेकार अहमद, अपसाना खातून, शशीकला चौबे ,आदि लोगों ने आवेदन जमा किया गया।
इस मौके पर विजय कुमार सिंह,परमेश्वर गुप्ता,अनिल शर्मा,मोनु कुमार कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…