News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुण्यतिथि पर कम्बल बितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 10, 2022  |  5:46 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुण्यतिथि पर कम्बल बितरण कार्यक्रम सम्पन्न WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के एक मैरेज हाल मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व कृपाशंकर उपाध्याय के पत्नी स्व श्री मती गुलईचा देवी के आठवें पुण्य तिथि के अवसर पर कम्बल बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह रहे।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी ने देश की आजादी के लिए लडाई लडी थी आज उनके बंशज विकास की लडाई लड रहे हैं देश को आजादी दिलाने वालो के परिजन आज मैदान में हैं।आज आपकी जिम्मेदारी बनती है उन्हें चुनाव जितावे।सपा सरकार ने जितना विकास अपने शासन काल में किया उसका दस प्रतिशत भी भाजपा सरकार में नहीं हुआ है।सपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।भाजपा सरकार में महगाई चरम पर है।इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि नपा के पांच साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था आवास के नाम पर एक एक लाभार्थियों से पचास पचास हजार रुपये लिया गया है। हमारे द्वारा जनहित में कराए गये कार्यो के एक चौथाई भी भाजपा सरकार में कार्य नहीं हुआ है।लूट व भ्रष्टाचार को बंद कराने के लिए निकाय चुनाव में सपा को जिताएं। कार्यक्रम के अंत में गरीब मजदूर बुजुर्ग लोगो को मंत्री द्वय द्वारा कम्बल बितरण किया गया।

इस दौरान सपा के सम्भावित प्रत्यासी रामानंद सिंह ,मंटू बाबा,गंगेश्वर पांडेय, कमलेश पांडेय प्रिती उपाध्याय आदि मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम के आयोजक पिंटू उपाध्याय,सुधीर उपाध्याय नंहे उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking