खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वा निवासी साक्षी मिश्रा का चयन मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। होनहार छात्रा का चयन होने से एक ओर जहां परिजनों में हर्ष है वहीं उसके उपलब्धि पर कस्वे सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खड्डा कस्वे के वार्ड संख्या 1 निवासी संजय मिश्रा की बेटी और सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा के प्राचार्य दीपक मिश्र की बहन साक्षी मिश्रा का यूपी पीसीएस लोवर ग्रेड के आये परीक्षा परिणाम में मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। उसके चयन पर परिवार में हर्ष व्याप्त है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, भाजपा नेता आलोक तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, सन्तोष जायसवाल, चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रिंस मद्धेशिया, सुनील मिश्रा, प्राचार्य डा. सुनील पाण्डेय, प्रभात तिवारी, संतोष तिवारी, विभा सिंह, दीपक शास्त्री, अमित मिश्रा, डा. अजीत शुक्ला आदि ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
कुशीनगर । जिले की तमकुहीराज पुलिस का आज एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा…
खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे…
कुशीनगर। जिले की कोतवाली हाटा में आईजीआरएस (IGRS) शिकायत निस्तारण को लेकर एक चौंकाने…
कुशीनगर। जनपद के नगर पालिका हाटा में नेशनल हाईवे पर खुलेआम वाहन चालकों से…