हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के मैरेज हॉल में एक दिवसीय कैशपार माइक्रो क्रेडिट का सेंटर लीडर जागरूकता वर्कशाप संपन्न हुआ ,जिसमें महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण, ऋण बीमा , बच्चों के शिक्षा व स्वास्थ के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
वर्कशॉप में महिलाओं को संबोधित करते हुए कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आपके बीच कैशपॉर लगातार पिछले कई दशकों से गरीब एवं शोषित वंचित महिलाओं को सहारा देने का काम कर रही है एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कैशपॉर विभिन्न योजनाएं समय-समय पर ला रही है। जिससे महिलाएं लाभान्वित होकर समाज में एक सम्मान की जीवन जी रही हैं और अपने परिवार के स्थिति को भी सुधारने का काम कर रही हैं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी कमलेश सिंह रहे।
इस दौरान आंचलिक प्रबंधक कृष्ण मोहन यादव, एरिया रिस्क आफिसर श्रीमती सोनी विश्वकर्मा,क्षे०प्रबंधक संतोष उपाध्याय,शाखा प्रबंधक बीर सिंह, आनन्द सिंह, मुकेश पाण्डेय, अनुपम तिवारी,फ़ैज़ अली, आंनद कुमार,आशीष कुमार ,कमलेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…