News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 11000 बोल्ट विजली की करेंट के चपेटे में आये दो मासूम,गोरखपुर हुए रेफर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2023  |  5:59 PM

1,659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 11000 बोल्ट विजली की करेंट के चपेटे में आये दो मासूम,गोरखपुर हुए रेफर WhatsApp
Responsive image
  • विजली के चपेटे में आने से एक युवक की जा चुकी है जान,एक का कटवाना पड़ा अपना हाथ

पडरौना,कुशीनगर। रौनक पुत्र फिराउद्दीन व अफरान पुत्र शमीम ग्रामसभा चौपरिया विकास खण्ड पडरौना जनपद कुशीनगर रविवार की दोपहर खेलते हुए अचानक 11000 बोल्ट विजली के तार की चपेट में आ गये। आपको बता दें की ग्रामसभा चौपरिया निवासी दो नाबालिग बच्चे रौनक पुत्र फिराउद्दीन व अफरान पुत्र शमीम अपने छत पर खेल रहे थे कि खेलते ही खेलते विजली के तारों को छूने की कोशिश करने लगे और अचानक गांव में मौजूद 11000 बोल्ट की तार के चपेट में आकर झुलस गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चे अपने बगल के चाचा ताजमोहम्मद के छत के बरजे पर खेल रहे थे कि अचानक तेज हवा के कारण बरजे से सटे हुए गुजरने वाली विजली का तार उनके हाथों को छू गई और दोनों मासूम बुरी तरह घायल हो गये। ग्रामीणों के अनुसार संयोगवस जैसे ही उक्त दोनों मासूम तारों के चपेट में आये विजली कट कई और बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

आपको बता दें कि इससे पहले भी ग्रामसभा चौपरिया में विजली 11000 बोल्ट के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसी ग्रामसभा के निवासी प्रमोद चौबे के पुत्र अरुण चौबे उर्फ़ दुःखी चौबे अपनी जान गवां चुके हैं। पूरे गांव में विजली का तार घरों से सटकर छतों से होते हुए गुजरा है जिससे पूरा गाँव विजली के तारों का जाल सा बन गया है। कुछ वर्षों पूर्व भोलू चौबे पुत्र भानु प्रताप चौबे विजली के तार के चपेटे में आने के कारण अपनी एक बाह गंवा चुका है।

उक्त गाँव निवासी तस्लीम अंसारी की बहु को छत पर कपड़ा सुखाते हुए करंट लग गई थी। आपको बता दें कि गाँव में इतनी भारी मात्रा में तारों का जाल फैला हुआ कि अब तक कई बन्दर भी इसके चपेट में आकर घायल हो चुके हैं और दो बंदर तो विलजी के करंट लगने के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब भी इसलिए प्रकार घटना होती है विभाग को अवगत कराया जाता है बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्राम प्रधान चौपरिया अपने लेटर पैड पर लिखकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अधिकारी इसलिए मामले को गंभीरता से नहीं लेते और इस मामले में उनका रवैया उदासीन बना हुआ है।

आपको बता दें कि घटना की खबरें जिले के अख़बारों में प्रमुखता से प्रकाशित होती रही हैं फिर भी विजली विभाग मौन बैठा हुआ है। अब देखना है इस दुर्घटना जे बाद विभाग अपनी नींद से जगता है या यूँही आँख बंद किये रहता है।

इस मामले पर पीड़ित परिवार के अलावा नाराज ग्रामीणों का कहना है कि अब हम सभी लोग जनपद में आ रहे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी व्यथा सुनाएँगे और उन्ही से न्याय की गुहार लगाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking