हाटा/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के क्रम में हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डा0 आशुतोष मिश्र ने अपनी अर्धांगिनी अंजली मिश्रा संग 12वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण करते हुए संस्था को 501₹ भेंट किया। पौधरोपण के बाद डॉ दम्पति ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है और जीवन का आधार भी। यदि पौधे नही रहेंगे तो पृथ्वी पर आक्सीजन के आभाव में जीवन नही रहेगा। अतः हम सबको न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपनी आगामी पीढ़ियों के लिए भी अधिकाधिक पौधरोपण एवं इन पौधों का संरक्षण करना चाहिए।
इस अवसर पर ममता कश्यप, नितेश मिश्र, इन्द्र मिश्र, सचिव डॉ हरिओम मिश्र,आरिव मिश्र,अवनी मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…