News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार: थमे कोरोना के कदम, अनलॉक हुआ पूरा बिहार! जारी रहेगा नाइट कर्फ़्यू!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2021  |  1:28 PM

1,065 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार: थमे कोरोना के कदम, अनलॉक हुआ पूरा बिहार! जारी रहेगा नाइट कर्फ़्यू!

कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच बिहार में लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा कर दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि लॉकडाउन से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है। साथ ही उन्होंने बताया कि लॉकडाउन भले ही खत्म किया जा रहा है लेकिन नाइट कर्फ्यू राज्य में जारी रहेगा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

नई व्यवस्था फिलहाल एक हफ्ते के लिए लागू रहेगी। नए गाइडलाइन के अनुसार अब बिहार में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। वहीं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी और निजी कार्यालय खुल सकेंगे।हालांकि इसे केवल 4 बजे तक खोला जा सकेगा। वहीं दुकानें शाम 5 बजे तक अब खुली रह सकेंगे।

नीतीश कुमार ने साथ ही कहा कि अभी शिक्षण कार्य ऑनलाइन किए जा सकेंगे। वहीं निजी वाहन चलाने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कोरोना के खात्मे के लिए भीड़भाड़ से बचने की जरूरत है। इससे पहले राज्य सरकार ने 31 मई को बिहार में लागू लॉकडाउन की अवधि आठ जून तक के लिए बढा दी थी।

बता दें कि राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चार मई को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में 5 से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर 25 मई और फिर 31 मई तक कर दिया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking