News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ढाढा चीनी मिल ने गन्ना की खेती में मशीनरी करण का गोष्ठी का किया आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 20, 2023  |  5:32 PM

1,231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढाढा चीनी मिल ने गन्ना की खेती में मशीनरी करण का गोष्ठी का किया आयोजन

Advertisement

  • गोष्ठी के दौरान किसानों को गन्ना की बुआई से लेकर गन्ना छिलाई व कटाई का मशीनों का कराया डेमो

हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल में गन्ना खेती मशीनरी करण को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों के समक्ष गन्ना कटाई से लेकर गन्ना छिलाई तक के मशीनों का डेमो कराया गया।

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

सोमवार को न्यू इंडिया शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह के अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मिल क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने गोष्ठी आयोजन में भाग लिया। इस दौरान अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को सहूलियत प्रदान करने व मशीनरी करण को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर है। किसानों को गन्ना वोने से लेकर कटाई छिलाई तक मेहनत व काफी खर्च पड़ता था। अब यह सभी कार्य आधुनिक कृषि यन्त्रो काफ़ी सरल हो जाएगा। जिससे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ कमा सकेंगे।

करन सिंह ने बताया कि चिनी मिल व प्रेगामेटिक्स कंपनियों के संयुक्त सहयोग से किसानों को चार फीट की दूरी पर गन्ना बुवाई करने के लिए शुगर केन ट्रैन्च प्लांट में रैटुन मैनेजमेंट डिवाइस, आटोमैटिक शुगर केन प्लान्टर, शुगर केन हार्वेष्टर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है जिसमें किसान अपनी खेती करने में मजदूर कम लगेंगे और मशीनीकरण के माध्यम से गन्ने की तकनीकी खेती कर किसान अपनी पैदावार दुगुनी कर सकेंगे। तकनीकी मशीनरी कंपनी प्रेगामेंटिक्स के निदेशक डा दुष्यन्त बादल,शुगर केन हार्वेष्टर के मालिक बाबूराव मगदूम,भाष्वराज तातावटी, रविन्द्र लांबा नीरज कुमार, अमित कुमार ने शुगर केन प्लान्टर,शुगर केन हार्वेष्टर का विस्तार पूर्वक जानकारी दी।और बताया कि यह तकनीकी मशीने पूर्वांचल में पहली बार ढाढा चीनी मिल ने अपनी पहल पर लांच कराया है।जो इस क्षेत्र के किसानों को गन्ने की खेती करने में सरलता होगी।

गोष्ठी समापन के बाद सभी मशीनों का किसानों के समक्ष खेतों में क्षमता प्रदर्शन (डेमो) कराया। जहां किसानों ने मिल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।इस दौरान अधिशाषी उपाध्यक्ष पंकज गोयनका, सुरेंद्र उपाध्याय,शरद सिंह, बृजेश शर्मा,डी डी सिंह सहित किसान सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह,रामबडाई, मुन्ना तिवारी, रणजीत सिंह,रमेश सिंह, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह,पिंटू सिंह, प्रदीप सिंह, सहित अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल

बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को…

125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0

सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को…

नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…

सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking