News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: वसंतोत्सव कार्यक्रम का शानदार आयोजन; वसंतोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियों पर झूम उठे श्रोता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  5:33 PM

1,242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: वसंतोत्सव कार्यक्रम का शानदार आयोजन; वसंतोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियों पर झूम उठे श्रोता

Advertisement

पडरौना/कुशीनगर। रविवार 19 मार्च को पडरौना के शुक्ला मैरिज हॉल बसंत उत्सव कार्यक्रम 2023 का शानदार आयोजन हुआ। अ0भा0प0सु0स0 कुशीनगर, सिटी क्लब पडरौना विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना, एवं रेडियो प्रज्ञा के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

आज की हॉट खबर- मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह,डॉक्टर अरुण कुमार गौतम,भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानवर्धन गोविंदराव,उत्तरप्रदेश संगीत नाट्य कला अकादमी के मनोनीत सदस्य एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, अंतराष्ट्रीय लोक गायक रामदरश शर्मा,भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव शिवेंद्र पांडेय,वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉक्टर वैभव ज्योति श्रीवस्तव,पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन पांडेय एमडी रेडियो प्रज्ञा परशुराम श्रीवास्तव,विजय पांडे,जय कृष्ण शुक्ल,डीके पांडेय, शाहिद लारी,कार्यक्रम संयोजन आर के भट्ट बावरा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सरस्वती वंदना गायिका पूजा लक्की पांडेय ने प्रस्तुत किया एवं गणेश वंदना लोक गायक मंटू पाठक ने प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात लोक गायिका काजल राय,अनामिका गुप्ता,तेज सिंह,पवन पंछी, वीर सिंह सूफी,अर्पिता सिंह,स्वीटी सिंह,अविका श्रीवास्तव,जनपद कुशीनगर के वरिष्ठ लोक गायक आनंद चौबे,दीपक यादव के द्वारा एक से एक शानदार पारंपरिक होली एवं चैता गीतों की प्रस्तुति हुई। अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीश सोनी एवं अंतराष्ट्रीय लोकगीत गायक राकेश श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने खूब ठुमके लगाए और फूलों की होली खेली गई।

गाजीपुर गहमर से आए प्रसिद्ध हास्य कवि फजीहत गहमरी,देवरिया से आए बादशाह प्रेमी,मुन्ना मवाली, कुशीनगर के अवध किशोर अवधू के शानदार हास्य कविताओं की प्रस्तुति में लगातार ठहाके गूंजते रहे। गोपालगंज से पधारी कवयित्री माया शर्मा ने होली के मुक्तक एवम् जोगिरा प्रस्तुत किए। भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सीपी भट्ट को इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव के द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे लोकगीत लोक रीति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखती है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का शानदार संचालन अरशद रजा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आरके भट्ट बावरा ने सभी आगंतुक कलाकारों अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर दिव्या शुक्ला,मारवाड़ी युवा मंच महिला चेतना शाखा की अध्यक्षा मीनू जिंदल, रियल पैराडाइज स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता पांडेय,डॉ वैभव गौतम,सतीश जिंदल, मोंटी सिंह सलूजा,महेंद्र जायसवाल,डॉ0 आरके गुप्ता, जगदम्बा अग्रवाल,भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला, मीडिया प्रभारी विश्व रंजन कुमार आनंद,प्रबंधक तेज नारायण श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश राय,विनय उपाध्याय, आफताब आलम,हृदयानंद शर्मा,अशोक शुक्ल,बीएन मिश्रा,सागर पांडेय,अनुभव शुक्ला,नव्या,मोनिका,छाया, अमन,नवनीत,आदित्य श्रीवास्तव,नईम,एहताशाम परमेश्वर यादव,नम्रता, प्रज्ञा,सरताज आलम,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होते ही…

बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   
बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   

कुशीनगर । ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के परिसर में  गुरुवार को उन सभी अध्यापकों…

हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को पत्र 
हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को पत्र 

कुशीनगर, गोरखपुर प्राइवेट बस ओनर्स बेल फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्राइबेट वसो से…

लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking