News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ढाढा चीनी मिल का पेराई सत्र तीन अप्रैल को होगा बंद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 1, 2023  |  5:59 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढाढा चीनी मिल का पेराई सत्र तीन अप्रैल को होगा बंद WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल का पेराई सत्र तीन अप्रैल को बंद हो जाएगी।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

शनिवार को चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 का पेराई सत्र 28 नवंबर को शुरू हुआ था। जहां पिछले लगभग दस पंद्रह दिनों से मिल गन्ना अभाव में नो केन की स्थिति हो जा रहा है।जहां मिल द्वारा सभी सहकारी गन्ना विकास समिति हाटा,कसया, पड़रौना,कठकुईंया, रामकोला पंजाब, रामकोला खेतान, गौरी बाजार, बैतालपुर,भटनी, देवरिया, कप्तानगंज, लक्ष्मीगंज,सिसवा के समस्त सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि सभी कि चीनी मिल मिल गेट,व समस्त वाह्य केंद्रों के कैलेंडर की समस्त पर्चियों का निर्गमन किया जा चुका है तथा बीते 29 मार्च को मिल बंद की प्रथम नोटिस तथा 30 मार्च को दुसरी नोटिस जारी कर दिया गया है। चीनी को गन्ना आपूर्ति के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया है लेकिन मिल को गन्ने की कम आपूर्ति मिला जिससे नो केन की स्थिति हो गई है। अतः चीनी मिल प्रबंधन ने तीन अप्रैल को पेराई बंदी का अंतिम नोटिस चस्पा किया है।

गांवों में अनाउंसमेंट करा दिया गया है कि दो अप्रैल को भी पेराई चलेगी और गन्ने की तौल होगी। अगर किसी किसान के पास गन्ना है तो वह लेकर आ सकते हैं। पर्चियां नहीं हैं तो मौके पर ही दे दी जाएगी। अन्यथा तीन अप्रैल को पेराई सत्र बंद हो जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking