News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: तमन्चा व चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 1, 2023  |  5:18 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तमन्चा व चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार  WhatsApp
हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक  धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया  कुन्दन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को सुबह सिकटिया नहर के पास से उपनिरीक्षक सुर्यभान यादव मय टीम द्वारा एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को पकडा जमातलाशी के दौरान उसके पास से एक कटटा 315बोर व एक एण्ड्रायड मोबाईल मिला बाइक का कागजात मांगने पर उसने बताया कि चोरी की बाइक है नाम पता पुछने पर उसने बताया कि उसका नाम राजकुमार पुत्र खदेरु निवासी पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर बताया।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अंय धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के बिरुद्व अंय थानो में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
1.मु0अ0सं0 205/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर  ।
2. मु0अ0सं0 870/2020 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर 
3. मु0अ0सं0 382/2019 धारा 307/34/427/120 बी भा0द0वि0 थाना चिरूआताल जनपद गोरखपुर 
4. मु0अ0सं0 885/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 
5. मु0अ0सं0 886/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
इस गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 अमरजीत चौहान ,का0 रमेश यादव ,का0 मिथलेश कुमार मौजूद रहे।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking