हाटा/कुशीनगर । स्थानीय सीएचसी के परिसर में टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम टीबी पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा आयोजित किया। जिसमें 8 रोगियों को पोषण की पोटली दी गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि आप सभी दवा के साथ प्रोटीनयुक्त पोषण आहार का सेवन करे। दवा खाने के दौरान कोई दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीच मे दवा न छोड़े पूरे कोर्स भर ले। आज भाटिया पैथालॉजी अखिलेश द्वारा दो मरीज,इंद्रपाल चौरसिया द्वारा दो,आनन्द वर्मा द्वारा दो तो वही डॉ वी प्रसाद द्वारा दो मरीजों को दूसरे माह की पोषण की टोकरी दी गयी।
इस दौरान डॉ प्रशांत मल्ल,एसटीएस राजीव राय,अरविंद कुमार द्विवेदी,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,राजकुमार चौधरी,अजय यादव,सन्तोष कुमार,अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…