कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बार फिर रिश्तों को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है. जब मामी के प्यार में पागल एक भांजे ने अपने सगे मामा की दोस्त के साथ मिल कर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी मामी-भांजे समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि भांजे रवि ने अपनी मामी के सहयोग से अपने साथी रोहित कुमार के साथ मिलकर अपने मामा विसागर की गोली मारकर हत्या करा दिया था.
जानकारी के मुताबिक, बीते 13 नवम्बर को सिसवा अहिरौलीदान मार्ग पर अहिरौलीदान टोला लोकनहा निवासी विसागर पुत्र स्व0 रामधारी की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीमें गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में घटना में सम्मिलित अभियुक्त रवि उर्फ रविरंजन पुत्र स्व0 रामनाथ साह सा0 फुलुगनी थाना थावे जनपद गोपालगंज बिहार व एक महिला (मृतक की पत्नी) को गिरफ्तार किया गया। विदित है की घटना से सम्बन्धित एक अन्य अभियुक्त रोहित पुत्र स्व0 शिवनाथ भगत साकिन फुलुगनी थाना थावे जनपद गोपालगंज बिहार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने 25000-25000/ रुपये का ईनाम घोषित किया था।
अब पुलिस ने आज इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है और एसपी धवल जायसवाल ने मीडिया से बतया की, अभियुक्त रवि ने पुलिस के पूछ-ताछ में बताया है कि वह अपने मामा विसागर की पत्नी (मामी) से काफी दिनो से बात-चित करता था जिससे शादी करना चाहता था इस लिए वह अपनी मामी के सहयोग से अपने साथी रोहित कुमार के साथ मिलकर अपने मामा विसागर की गोली मारकर हत्या कर दिया।
1.प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 आशीष सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3.उ0नि0 विकास मौर्य थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4.उ0नि0 रूपेन्द्र पाल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
5.हे0का0 राधेश्याम यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
6.का0 रिषु यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
7.का0 राघवेन्द्र सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
8.का0 राहुल यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
9.का0 आदित्य प्रताप सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…