News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: भक्तों की रक्षा हेतु भगवान नियम बदल देते हैं- पं० राम शंकर दास शास्त्री

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 25, 2022  |  6:58 PM

967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भक्तों की रक्षा हेतु भगवान नियम बदल देते हैं- पं० राम शंकर दास शास्त्री WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम पंचायत खोखिया मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस दिनांक 25 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को भीष्म प्रसंग की कथा को सुनाते हुए कथाबाचक पं०रामशंकर दास शास्त्री ने कहा कि भीष्म पितामह जी ने भगवान श्रीकृष्ण से कहा की अगर मैं महाभारत के युद्ध में आपको शस्त्र उठाने के लिए मजबूर न कर दूं तो मै शान्तनु गंगा पुत्र न कहाऊं।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

भगवान हसने लगें क्योंकि भगवान को तो पता था कि मैं भक्त के अधीन रहने वाला हूं।भक्त जो चाहता है मैं वहीं करता हूं और महाभारत में युद्ध के सोलहवें दिन भीष्म पितामह ने भगवान को शस्त्र उठाने के लिए मजबूर कर ही दिया।श्रीशास्त्री जी ने आगे कहा कि भक्त और परमात्मा से अगर प्रेम हो तो परमात्मा भक्त को कहीं भी मिल जाते है।इसके लिए स्थान(जगह)महत्व नहीं रखता महत्व अपना भाव रखता है। इस कथा के मुख्य यजमान नागेन्द्र शुक्ल व असरफा देवी शुक्ला है।

इस अवसर पर उत्तम शुक्ल, मार्कण्डेय, श्रीप्रकाश, आद्या, प्रमोद, सच्चिदानंद, अखिलानंद, अजीत, संपूर्णानंद, पंकज, पियूष, कामेश्वर, सुयश, सुधा शुक्ला, रुक्मिणी, पूजा, प्रवीणा, आशा किरण कुमकुम द्रोपदी बिंदु रामजी सिंह, छोटेलाल, हरिश्चंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking