खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकडियार बाजार में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती शनिवार को मनाई जायेगी।
पकडियार बाजार में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को होना है, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह समारोह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में होना है। आयोजन समिति के सदस्य श्रीकांत कुशवाहा व राधेश्याम ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप कुशवाहा होंगे।
उन्होंने कहा कि शनिवार को इस समारोह में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में जि.प.स नूरूलऐन, जयहिंद, जयश्री, राकेश मोहन, शम्भू, जवाहिर गौतम, जवाहिर आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…