हाटा/कुशीनगर । ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर प्रचार्य डा०चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में भारतीय संविधान उपलब्धिया एवं चुनौतियां बिषय पर गोष्ठी व बिबिध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय ढाढा में संविधान दिवस पर राजनीति विभाग के प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी द्वारा छात्र छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना का पाठ कराया गया।इस दौरान प्राचार्य चैतन्य कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान की महत्ता स्वयं सिद्व है जिसके वजह से भारतीय लोकतंत्र निर्बाध रूप से प्रगति की ओर अग्रसर है समय के साथ ही भारतीय संविधान में संशोधन भी किए गये है जिससे गतिशील स्वरूप को प्रदर्शित करता है भारतीय संविधान की महत्ता इस बात से भी स्थापित होती है कि इतने बिशाल एवं बिबिधतापूर्ण देश में लोकतंत्र एवं कानून का शासन सतत बना हुआ है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अभिषेक मिश्र, डा० अनिता गौतम,डा० कुंजलाल सिंह,डा० अजय कुमार राय,डा० मनोज कुमार डा० तनुश्रीवास्तव डा० सुब्बाराव डा० दीपक, योगेश हरिकेश राजेश नेबूलाल आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…