News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2022  |  2:32 PM

606 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

कसया/कुशीनगर । आज 26 नवंबर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा थाना कसया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। जनता जनार्दन की शिकायतों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल,क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकांत राय,थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी सहित थाने सभी पुलिस कर्मी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking