हाटा/कुशीनगर | कोविड से बचाव हेतू शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में ग्राम प्रधान श्री मती शीला देवी के नेतृत्व में निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुआ!
शुक्रवार को मोतीचक विकास खंड के ग्रामसभा पोखरभिंडा न दो में सुबह इस बैठक को सम्बोधित करते हुए आशाकर्मी सरिता देवी ने कहा कि सभी लोग अपना समयानुसार अपना टीकाकरण करावे, और आमजन को जागरूक करे, बाहर से आने वाले लोगो की सूचना ग्राम प्रधान/आशाकर्मी को दे, जिससे समय से उनका जाच कराया जा सके, क्योंकि बचाव ही सुरक्षा!
इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि वार्ड सदस्य अपने अपने वार्ड की निगरानी करे, तथा लक्षण युक्त व्यक्ति की सूचना दे! इस बैठक में अनिल कुमार, उमेश सिह, मुलायम यादव, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, शमसेर अंसारी प्रदीप शर्मा, गोलही प्रसाद, रविंद्र तिवारी सहित ग्राम सभा सदस्य सहित अंय गणमान्य लोग मौजूद रहे!
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…