News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : गो-तस्करी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से बच रहे थे गिरफ्तारी से

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 31, 2025  |  5:40 PM

284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : गो-तस्करी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से बच रहे थे गिरफ्तारी से WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में गोवध एवं गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। तरयासुजान थाना पुलिस ने शुक्रवार को गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में कस दिया। दोनों आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बचने की फिराक में थे और लगातार स्थान बदल रहे थे।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के कड़े निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी और इससे जुड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए बीते कुछ समय से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तरयासुजान पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्त में आए दोनों आरोपी दूसरे जिलों के निवासी हैं, जो सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर तस्करी गतिविधियों में शामिल रहे। जिनकी पहचानअवध नारायण सिंह, पुत्र स्व. चन्द्रमा सिंह दुर्गापुर, थाना मांझी सारण (छपरा), बिहार,सत्येन्द्र यादव, पुत्र शिवनाथ यादव राजी करियापार, थाना खेजुरी बलिया (उ.प्र.) के रूप में हुआ हैं। दोनों के विरुद्ध मु.अ.सं. 210/2025 धारा–3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।

गिरफ्तारी में तरयासुजान पुलिस टीम की सक्रियता और रणनीति महत्वपूर्ण रही। टीम में शामिल थे
प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह,उ.नि. रविकांत सिंह,उ.नि. अंकित सिंह,हे.का. अरविंद यादव,का. गिरिश कुमार,का. दिपक सिंह
,का. सुनील यादव,का. विपिन पांडेय,म.का. राधा ।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी कुशीनगर ने स्पष्ट किया है कि जिले में गो-तस्करी, गोवध, पशु क्रूरता और इससे जुड़े अवैध कारोबारों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है और पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे अपराध में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking