खड्डा/कुशीनगर। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती खड्डा नगर पंचायत के समाजवादी पार्टी के नगर कार्यकारिणी के कार्यकताओं एवं नेताओं द्वारा वरिष्ठ सपा नेता अमर जायसवाल के कार्यालय पर उल्लास पूर्वक मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नगर कार्यकारिणी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से सरदार पटेल की जयंती मनाई। वरिष्ठ सपा नेता अमर जायसवाल ने लौह पुरुष सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे उनकी दृढ़ता, दूरदर्शिता और राष्ट्रप्रेम आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान नगर सपा के नगर अध्यक्ष सुनील यादव, नगर मंत्री विनोद उपाध्याय, उमेश गुप्ता, आकाश राय, जय प्रकाश यादव, शकुर इद्रीशी, मनोज यादव एडवोकेट, मदन पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…