हाटा/कुशीनगर। हाटा ब्लाक के ग्राम खझवा में शनिवार की रात प्रसव पीड़ा से कराह रही एक प्रसूता को 102 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सीरियस देखते हुए पुनः 102 नंबर के एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
रास्ते में जाते समय तेज दर्द शुरू हो गया साथ में जा रहे हैं मेडिकल टेक्नीशियन बलराम सिंह ने एंबुलेंस को रुकवा कर सुरक्षित प्रसव करा दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां दोनों स्वस्थ है। इस घटना की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार फूल कुमारी पत्नी राम घर पर प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो 102 नंबर के एंबुलेंस की कॉल कर बुलाया परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लाए जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। टेक्नीशियन बलराम एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दर्द असहनीय हो जाने जाने पर पायलट मुरारी लाल को एंबुलेंस रोकने को कहा एंबुलेंस के रुकने के बाद टेक्नीशियन बलराम ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। फूल कुमारी ने लड़की को जन्म दिया प्रसव कराने के बाद जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया यहां दोनों स्वस्थ हैं।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…