कसया/कुशीनगर। मान्यता प्राप्त टीचर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को नगर के पडरौना रोड स्थित एक मैरेज हाल में संपंन हुई। इसमें 28 वर्ष के संघर्षों के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा सफलता पर हर्ष जताया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केसी आर्य ने कहा कि 6 सितंबर 1994 के शासनादेश के तहत मानयता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को दो वर्षीय बीटीसी पत्राचार प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी। उसमें प्रदेश के 6435 अभ्यर्थी प्रथम वर्ष में सफल हुए। लेकिन उनका परीक्षा फल घोषित नहीं किया गया। अगले शासनादेश के तहत बीटीसी पत्राचार व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। जिसके विरोध में संबंधित अभ्यर्थियों ने न्यायालय की शरण ली और इसकी लड़ाई लड़ी। सर्वोच्च न्यायालय ने इनकी मांगों को मानते हुए उक्त व्यवस्था को बहाल कर दिया है। कहा कि अगर शासन इसे नहीं मानता है तो संबंधित अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। प्रदेश महासचिव अवधेश शर्मा ने कहा कि यह शिक्षकों की लड़ाई है। शिक्षक उचित और न्याय संगत मांग करता है। शासन को बिना विलंब अभ्यर्थियों की मांगों को बहाल करना चाहिए।
प्रदेश संगठन मंत्री शंभु शर्मा, हरेंद्र पांडेय, राजेंद्र यादव, दिग्विजय सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल व आभार रामछपित सिंह ने ज्ञापित किया। संचालन सुभाष यादव ने किया। विनोद मिश्र, रवि श्रीवस्तव, जगदीश प्रताप राव, पौहारी दूबे, अच्छेलाल, गंगा पांडेय, मनोज शाही, हरेश राय, अंबे दूबे आदि उपस्थित रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…