News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विवेचनाओं को निपटाने के लिए हर बुधवार को आयोजित होगा वादी संवाद दिवस- डीआइजी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 17, 2021  |  7:01 PM

496 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विवेचनाओं को निपटाने के लिए हर बुधवार को आयोजित होगा वादी संवाद दिवस- डीआइजी WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली में दर्ज मुकदमों में वादी को न्याय दिलाने के लिए एक और कोशिश की जा रही है। बुधवार की दोपहर डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने वादी संवाद दिवस की शुरुआत की। थाने में आये कुल 15 वादियों से सीधा संवाद किया और उनको हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। डीआइजी ने कहा कि हर बुधवार को थाने पर इसका आयोजन किया जाएगा। वादी और विवेचक के बीच सीधा संवाद होगा, ताकि तफ्तीश जल्दी से पूरी की जा सके। इस दिवस में लड़की को बहला फुसला कर भगाने, शारीरिक अपराध और जमीन विवाद सहित अन्य मामलों का निपटारा कराया जाएगा।
ताकि वादी पक्ष विवेचक से संवाद स्थापित कर अपनी बात बेहिचक रख सके। जिसमें सभी विवेचक, थाना-प्रभारी द्वारा अपने सभी विवेचनाओं के साथ वादी के समस्याओं सहित प्रतिभाग करेंगे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

समय का निर्धारण इस प्रकार किया जाय कि जब सीओ,अपर पुलिस अधीक्षक संवाद में समय से भाग ले सकें। वादी को बीट पुलिस अफसर के माध्यम से आयोजन के 2 दिन पूर्व सूचना प्राप्त कराई जाए, जिससे वादी से विवेचक, थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक संवाद स्थापित कर सकें, जिससे वादी की दुविधाओं एवं समस्याओं का समाधान हो सके। फूलचंद कन्नौजिया सीओ तमकुही, कुंदन कुमार सिंह सीओ प्रशिक्षण, कोतवाल राजेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, भिक्खु राय, राममूरत, मृत्युंजय यादव, रविंद्र यादव, प्रभाकर मणि आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking