News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुलिस ने बिछड़ी मासूम को परिजनों से मिलाया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 17, 2021  |  6:59 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिस ने बिछड़ी मासूम को परिजनों से मिलाया WhatsApp

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ववार को सायं चार बजे के लगभग कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बंचरा मार्ग पर सुकरौली मे एक ढाई वर्षीय बच्ची रोते हुए मिली मौके पर मौजूद लोगो ने पीआरबी मोटरसाइकिल 4476को सूचना दिया कि एक अज्ञात बच्ची जिसकी उम्र ढाई वर्ष है बंचरा रोड नहर पर लावारिस पडी हुई है ।इस सूचना पर पीआरवी के कर्मचारी गण व चौकी प्रभारी सुकरौली मय हमराह मौके पर पहुंचकर बच्ची को कब्जे में लिया तथा बच्ची का नाम पता पूछने का प्रयास किया गया परंतु बच्ची कुछ बोल नहीं पा रही थी। तत्पश्चात पुलिस ने बच्ची के पहचान के लिए सुकरौली बाजार व आसपास अन्य स्थानों पर ले जा कर पहचान कराने का अथक प्रयास किया । पुलिस के अथक प्रयास के बाद बच्ची के पिता मोहम्मद शाहिद पुत्र तूफानी निवासी बढया बुजुर्ग थाना हाटा जनपद कुशीनगर को बुला कर पहचान करा कर उस बच्ची आलिया को उनके परिजनो को सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking