News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: नवनियुक्त कांग्रेस कमेटी पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 8, 2022  |  8:45 PM

1,026 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: नवनियुक्त कांग्रेस कमेटी पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित सेलिब्रेशन हाल में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विजय लक्ष्मी शर्मा को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बनाए जाने पर स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शनिवार को कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विजय लक्ष्मी शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।नगर अध्यक्ष अजीत जोगी यादव ने कहा कि प्रदेश हाईकमान ने बहन विजय लक्ष्मी शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी देकर सराहनीय कार्य किया है। श्रीमती शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ निष्ठावान नेता है। जब पार्टी पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह वर्धन होता है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं की सम्मान दिया है बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है। वह ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करुंगी साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। श्रीमती शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज जनता में आक्रोश है रोजमर्रा से जुड़ी चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। यहां तक की रसोई पेट्रोल आदि के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जन विरोधी सरकार को हटाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस ही प्रदेश में सरकार बनाएगी। संचालन डी के पांडेय ने किया।इस मौके पर कांग्रेस के निकेश सिंह, चंद्र किशोर, हेमंत पटेल, सुजीत जायसवाल,रवि जायसवाल, दीनदयाल भारती, भगवान,अनुपम सुनीता देवी,रीता देवी, विमला देवी,गीता देवी,ऊषा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking