News Addaa WhatsApp Group Join करें

आदर्श आचार संहिता प्रभावी, खड्डा सहित क्षेत्रों में उतारे गए बैनर-पोस्टर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 8, 2022  |  7:38 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आदर्श आचार संहिता प्रभावी, खड्डा सहित क्षेत्रों में उतारे गए बैनर-पोस्टर

खड्डा/कुशीनगर। आगामी विधानसभा आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम सक्रिय हो गई। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में देर शाम तक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर- पोस्टर नष्ट कराया गया।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही प्रशासनिक अफसर पूरी सक्रियता से आचार संहिता का पालन कराने में जुट गए। खड्डा की उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल व नगर प्रशासन ने खड्डा नगर के सार्वजनिक स्थानों पर, चौराहों व सरकारी भवनों आदि पर लगाए गए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटवाए गए। इसी तरह हनुमानगंज थाना क्षेत्र एस ओ संतोष कुमार व पुलिस की टीम सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग को हटवाए। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने साथ ही चेताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking