News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जागरूकता से ही मानसिक रोग से निजात मिलेगा- सीएमओ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 17, 2023  |  6:42 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जागरूकता से ही मानसिक रोग से निजात मिलेगा- सीएमओ

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर शुक्रवार को वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यचिकत्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटरिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

मुख्य अतिथि द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक रोग न हो इसके लिये जागरूकता जरूरी है।परिवार को समय दे,माता-पिता व वृद्धजनों का सम्मान करें।कोई मानसिक विकार का रोगी मिले तो उसको मनोचिकित्सक से दिखाये। झाड़ फुक तथा तांत्रिक के चक्कर में ना पड़े। मानसिक रोगियों के लिये पूरे जनपद में शिविर का आयोजन किया जा रहा जिसका आमजन पूर्ण लाभ प्राप्त करे। साइकेट्रिक सोशल वर्कर योगिता कुशवाहा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये लक्षणों के बारे में बताया की जैसे नींद न आना,बुद्धि का कम विकास होना,उलझन,घबराहट,मिर्गी के दौरे, किसी कार्य को बार-बार करना, साफ-सफाई अधिक करना,मन में उदासी,पढ़ाई में मन न लगना, नकारात्मक विचार आना,आत्महत्या के विचार आना,भूत प्रेत के साया का डर लगना आदि प्रमुख है। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण प्रतीत होने पर जिला चिकित्सालय की ओपीडी कमरा न 9 व 13 में आकर अवश्य दिखाये।

ऐसे मरीजों का उपचार निःशुल्क किया जायेगा। मनोचिकित्सक डॉ उज्ज्वल सिंह ने कहा कि मोबाइल का अधिक प्रयोग करना,नशा के आदि होना आदि मानसिक रोग के लक्षण हैं। घर में किसी भी व्यक्ति को ऐसी दिक्कत होने पर ऐसे शिविर के माध्यम से उनका उपचार किया जाता है तथा उचित सलाह दी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि पंपलेट पर जो लक्षण लिखे गये हैं। वह लक्षण कुछ ना कुछ सभी व्यक्तियों में पाए जाते हैं इससे घबराए नहीं जो भी लक्षण है कम से कम 2 हफ्ते तक बराबर बने रहते हैं तो मानसिक अस्वस्थता के लक्षण हो सकते हैं। तब आपको मनोचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए जिसकी ओपीडी जिला चिकित्सालय में चलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम और भी लगाएं जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन एक्सरे टेक्नीशियन ब्रजेश उपाध्याय व वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। तो आगन्तुकों के प्रति आभार एआरओ सत्यप्रकाश रावत व बीपीएम राहुल श्रीवास्तव ने प्रकट किया। शिविर में कुल 238 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिनमे से मानसिक आस्वस्थता के 12 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया।

इस दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ एल बी यादव,डॉ विजय प्रकाश,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,मनोरोग नर्स बृजकिशोर,एल टी राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,अरविंद त्रिपाठी,राजेन्द्र सिंह,योगेंद्र मल्ल,चीफ फार्मासिस्ट श्रीप्रकाश मिश्र,अरविंद सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,त्रिशूलधर चतुर्वेदी,नीलमणि यादव,राजेश ओझा,इमरान खान,सन्तोष कुमार,मुनीब अहमद,श्रवण आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking