News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राम चौपाल में नामित नोडल अधिकारी ने सुनी जनता की समस्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2023  |  4:49 PM

731 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम चौपाल में नामित नोडल अधिकारी ने सुनी जनता की समस्या

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय) । कप्तानगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्रामसभा होलिया में नामित नोडल अधिकारी की देखरेख में सरकार की महत्वकांक्षी योजना,गांव की समस्या गांव में समाधान,के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्या गिनाई।शुक्रवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के होलिया गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एडीओ आइएसबी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा सरकार की मंशा है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं लाभार्थियों को सीधे उनके घर तक मुहैया कराई जाए।जिससे जरूरत मंद ग्रामीणों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर काटने की जहमत न उठानी पड़े। नामित नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित दर्जनों योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन किसान सम्मान निधि राशन कार्ड आवास शौचालय आदि की मांग की।नामित नोडल अधिकारियों ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्राम प्रधान क्षमता रानी पासवान प्रधान प्रतिनिधि राजेश पासवान डॉक्टर शेषमणि गौड़ पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव संतोष कुमार आडवाणी अजय सिंह मनोज सिंह राजकुमार राज नारायण सिंह अंजू देवी बुधिराम के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking