News Addaa WhatsApp Group

हाटा: 77 मामलों में 06 मामलों का हुआ निस्तारण; कमिश्नर और डीआईजी समाधान दिवस में पहुच सुनी फरियादियों की फरियाद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 20, 2024  |  4:41 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: 77 मामलों में 06 मामलों का हुआ निस्तारण; कमिश्नर और डीआईजी समाधान दिवस में पहुच सुनी फरियादियों की फरियाद
  • राजस्व मामलों के निस्तारण पर कमिश्नर ने लेखपालों को दी सख्त हिदायत
हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी हीरालाल के अध्यक्षता में किया गया।तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सुबह दस बजे से शुरू हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं उपजिलाधिकारी हीरालाल सुन रहे थे कि लगभग बारह बजे के लगभग जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुच फरियादियों की फरियाद सुनी।
इसी बीच  1:20 बजे के लगभग कमिश्नर अनिल ढ़िगरा और डीआईजी सुरेश राव ए कुलकर्णी भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुच फरियादियों की समस्याएं सुनी।इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग के आए हुए थे। राजस्व विभाग की समस्या पर कमिश्नर ने  समाधान दिवस परिसर में मौजूद सभी लेखपालों को हिदायत देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन मामलों को निस्तारण करें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।फरियादियों की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 77मामले आए, जिसमें राजस्व विभाग से 35, पुलिस 09, विकास 06, शिक्षा 02, स्वास्थ्य 01 अन्य 24 मामले आए। मौके पर राजस्व छः मामलों का निस्तारण कर दिए शेष मामलों को जुड़े हुए विभागों को सौंप दिया गया।
इस दौरान सीएमओ डॉक्टर सुरेश पटारिया , पीड़ी जगदीश नारायण त्रिपाठी, डॉक्टर अमित कुमार, ईओ अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, लेखपाल रामेंद्र तिवारी, संजीवन मिश्र, किशोरी लाल विश्वकर्मा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking