हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल में एथेनॉल फैक्ट्री हेतू वर्ष 2009 में राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर अवैध कब्जे को जिला प्रशासन द्वारा खाली कराने गए तहसील व पुलिस प्रशासन को गाली गलौज,जान मारने तथा सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न कर रहे 16 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि ढाढा चीनी मिल परिसर में एथेनॉल फैक्ट्री की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहीत भूमि 19.80 से अवशेष बचे 14.481 भूमि पर कब्जा व बाउंड्री वाल व भूमि विवाद में राजस्व टीम के साथ शांति व्यवस्था में ड्यूटी हेतु उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में परिसर में मौजूद रहें।
उसी दौरान लगभग सुबह 11.30 बजे ढाढा के हरपुर टोला निवासी आंनद सिंह,सिकंदर सिंह,चंद्रभान सिंह, उमेश यादव,देवी यादव, राजेश यादव,रोहित कुमार,लविंदर यादव,रामनिवास, विष्णु प्रताप,द्वारिका यादव,मीरा यादव, फूलमती,आदित्य सिंह,अवधेश सिंह सहित 40 (महिला व पुरुष)अज्ञात लोगों ने एक साथ लाठी डंडे से लैस होकर गाली गलौज व जान मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बांधा डालने लगे। जिससे दो लोगों को चोंटे आई है।
जिसके कारण इन सभी लोगों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 191(2),132,352,351(3),226,121 मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…