News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: स्कूली बच्चों को टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 30, 2022  |  4:07 PM

533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: स्कूली बच्चों को टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक WhatsApp
  • टीबी रोग से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है देश-आशुतोष
  • टीबी रोग के प्रति भ्रांतियों से रहे दूर-राजीव

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत क्षयरोग पर्यवेक्षको द्वारा बुधवार को स्थानीय नगरपालिका परिषद में स्थित जूनियर हाईस्कूल के छात्रों व छात्राओं को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि भारत अब टीबी रोग से मुक्ति की ओर अग्रसर है और हम सभी के सहयोग से 2025 तक भारत टीबी रोग से मुक्त हो जायेगा।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि टीबी रोग की जाँच व इलाज जनपद के सभी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है। तथा रोगियों को सरकार के द्वारा इलाज के दौरान प्रतिमाह पाँच सौ रुपये पोषण भत्ता भी उनके खाते में भेजा जा रहा है। समाज के सक्षम व्यक्तियो द्वारा टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें प्रतिमाह इलाज चलने तक प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। जिसे रोगी दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ हो सकता है।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार राय ने क्षयरोग के लक्षणों को विस्तार पूर्वक बताते हुये कहा कि जिनको भी दो सप्ताह से अधिक की खाँसी, बलगम,शाम को बुखार,भूख न लगना,वजन कम होना,बलगम के साथ खून का आना आदि लक्षण दिखे तो ऐसे व्यक्तियों को तत्काल बलगम की जाँच हेतु नजदीकी सरकारी अस्पताल पर भेजने के लिये प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को लेकर समाज मे व्याप्त भ्रांतियों से हमें दूर रहने की जरूरत है। हम इस बीमारी को जनभागीदारी से ही दूर कर सकते है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा बच्चों से इस बीमारी को लेकर प्रश्नोत्तरी भी किया गया।

इस दौरान काजल यादव,खुशी मल्ल,दीपाली विश्वकर्मा, वंदना गुप्ता, पलक मद्देशिया,नाज़िया,अजमेर अंसारी,रितिक,राज भारती,अलकम खान,बृजेश कुशवाहा,सूर्य प्रकाश,अंकुश यादव सहित दर्जनों स्कूली बच्चें व बच्चियां उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking