गोरखपुर। ग्राम सभा इटौरा विकास खण्ड रतनपुरा के प्रधानपति की शिकायत पर एंटी करप्शन सीआईडी गोरखपुर ने ग्राम पंचायत अधिकारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ग्राम विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर में टाइल्स लगाने के नाम पर भुगतान के लिए बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को शिकायतकर्ता अश्वनी सिंह ( प्रधानपति ) से उनके ग्राम सभा इटौरा विकास खण्ड रतनपुरा जनपद मऊ के विद्यालय में दो लाख अस्सी हजार का टाइल्स लगाने का कार्य हुआ था जिसका भुगतान करने के एवज में कमीशन के रूप में बीस हजार रुपए घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी अमरेश कुमार सिंह को रंगे हाथ एंटी करप्शन सीआईडी गोरखपुर की टीम द्वारा विकास भवन मऊ कैम्पस से गिरफ्तार किया गया है थाना कोतवाली मऊ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…