हाटा/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अरकपुर ग्राम सभा में स्थित प्राचीन सुरहुरवा देवी माता के प्रांगण में स्थित हवन के चबुतरा को अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा तोड दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सुबह ग्रामीण जब मौके पर पहुचे तो चबुतरे को छतिग्रस्त पाया। ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम की जानकारी पी आर बी 112 को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मौके की स्थिति का निरीक्षण किया।इस सम्बन्ध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं पडा था।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि देवी स्थल पर मौजूद हवन का चबूतरा तोडे जाने की सूचना मिली है कही कोई मुर्ति या पिंडी खंडीत नहीं है।
मामले का जाच कर दोषियों के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…