मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत इफको केन्द्र अथरहा के प्रांगण में बुधवार को हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोरखपुर द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खेती के नये नये तकनीकी की जानकारी दी गयी।
गोष्टी को सम्बोधित करते हुए डिप्टी मैनेजर गोरखपुर अवधेश सिंह ने कहा कि लगातार और अधिक कृषि रसायनों के प्रयोग से जहाँ खेत की मिट्टी उसर जैसी होती जा रही है वहीं किसानों की लागत भी अधिक लग रही है! उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य संबर्धन के लिए हमें जैविक खादों का प्रयोग अधिक करना चाहिए! इसी क्रम में कम्पनी के कृषि सलाहकार कुशीनगर संदीप गौड़ ने जैविक खाद एवं मैकोराइजा के सम्बन्ध में बिस्तृत जानकारी प्रदान किया! अंत में केन्द्र प्रभारी श्रीराम कुशवाहा ने सभी आगतुको का धन्यबाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सुग्रीव यादव, पवन यादव, सुखराम साहनी, सुरेश मौर्या, रामजी प्रसाद, फूलबदन कुशवाहा, ज्ञानेन्द्र शुक्ल, प्रदीप कुशवाहा, राजीव मौर्य, कमलेश , पतित पावन , बृजेश विश्वकर्मा, परशुराम सहित आदि लोग मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…