News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का हित सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 11, 2024  |  7:58 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का हित सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष

सुकरौली बाजार । शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सभी मांगो को लेकर संगठन की वार्ता प्रदेश सरकार से चल रही है। शीघ्र ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कई मांगे पूरी होने की उम्मीद है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, अवकाश नगदीकरण व शिक्षक पद पर पदोन्नति आदि प्रमुख मांगो को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ सतत संघर्षशील है।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ये बातें रविवार को उपनगर के नेहरू इंटर कालेज में आयोजित शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ कुशीनगर के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश विजय कुमार द्विवेदी ने कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजय कुमार द्विवेदी, कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ कुशीनगर अनिल कुमार दूबे व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। समारोह को प्रदेश सचिव शिक्षणेत्तर महासंघ उप्र अवधेश मिश्र, जिलाध्यक्ष मा शिक्षक संघ अनिल कुमार दूबे, ओमप्रकाश सिंह व आलोक राय ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षणेत्तर महासंघ के मंडल व जनपद के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, संरक्षक चंद्रशेखर दीक्षित, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री सुधाकर पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष विश्वदीपक मिश्र, संयोजक चंद्रप्रकाश तिवारी, सह संयोजक सुरेन्द्र कुशवाहा व अन्य पदाधिकारी रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक विवेक सिंह ऊर्फ बंटी सिंह व संचालन चंद्रप्रकाश तिवारी ने किया।

प्रबंधक बंटी सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। प्रदीप चतुर्वेदी, परशुराम मिश्र, करूणेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, सुनील गोविंद राव, ज्ञान सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षणेत्तरकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking