खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा निवासिनी 30 वर्षीय एक विवाहिता ने शनिवार की देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के नरकहवा निवासिनी सविता देवी पत्नी सुमित भारती उम्र 30 वर्ष का शनिवार की शाम समूह का पैसा जमा करने को लेकर पति- पत्नी में कहासुनी हुई जिसके बाद पति सुमित छितौनी बाजार करने चला गया इधर पत्नी सविता ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे बाद उसकी तबियत बिगड़ गई परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर परिजन उसे वापस घर लाए।
देर रात पुनः सविता की तबियत बिगड़ गई तो परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया जिसकी सूचना परिजनों ने मृतका के मायके पक्ष को दिया और शव घर लाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे तो वही मृतका के भाई की सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने घटना स्थल का जायजा लेकर दोनो पक्षों का बयान दर्ज किया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…